Hindi NewsBihar NewsLalu Yadav undergoes another operation at Safdarjung Hospital in Delhi Eye surgery after kidney heart and back
लालू यादव का एक और ऑपरेशन, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई सर्जरी

लालू यादव का एक और ऑपरेशन, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई सर्जरी

संक्षेप:

शनिवार सुबह लालू यादव की बाईं आंख के मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं।

Dec 20, 2025 03:40 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lalu Yadav Operation: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की आंखों का ऑपरेशन शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, शनिवार सुबह उनकी बाईं आंख के मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं। इससे पहले सिंगापुर में सर्जरी के जरिए किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट किया। इसके लिए रोहिणी की जमकर तारीफ की गई। इससे पहले उनकी चार बार सर्जरी हो चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लालू प्रसाद यादव इससे पहले भी कई ऑपरेशन करवा चुके हैं। 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ऑर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट किया गया जो 6 घंटे चली। उसके बाद दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उनकी बेटी डॉ रोहिणी आचार्य ने किडनी दान की थी। पिता के लिए बेटी के प्रेम को लेकर रोहिणी आचार्या की चहुं ओर सराहना की गयी। 12 सितंबर 2024 मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। इसके अलावे अप्रैल 2025 में दिल्ली AIIMS में पीठ और हाथ के घावों का ऑपरेशन किया गया था।

ये भी पढ़ें:LFJ मामले में लालू परिवार को तगड़ा झटका, जज बदलने की राबड़ी की अर्जी खारिज

कुछ सालों से लालू प्रसाद यादव बीमार रहते हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वे बहुत कम लोगों से मिलते जुलते हैं। पिछले दिनों राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब और आईआरसीटीसी केस की सुनवाई में वे दिल्ली गए थे। वहीं लालू यादव ने अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया। एलएफजे केस में उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, हेमा यादव और अन्य के खिलाफ आरोपों का गठन हो गया है। राबड़ी देवी ने इस मामले में जज बदलने की मांग की थी जिसे 19 दिसम्बर की सुनवाई में खारिज कर दिया गया। लालू और उनके परिवार के अन्य सदस्य इस मामले में ट्रायल फेस करेंगे। आंख के सफल ऑपरेशन से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:चिंता ना करें..., घर में मची कलह पर लालू प्रसाद यादव ने तोड़ी चुप्पी
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।