Hindi NewsBihar NewsLalu Yadav in trouble for comparing Bihar with rape notice from court hearing on 24 September
बिहार की बलात्कार से तुलना पर फंसे लालू यादव, कोर्ट से नोटिस मिला; 24 सितंबर को सुनवाई

बिहार की बलात्कार से तुलना पर फंसे लालू यादव, कोर्ट से नोटिस मिला; 24 सितंबर को सुनवाई

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर एक परिवाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को नोटिस भेजा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बिहार की तुलना बलात्कार से की थी। मामले की अगली सुनवाई सितंबर में होगी।

Wed, 13 Aug 2025 08:59 PMJayesh Jetawat मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक और मामले में फंस गए हैं। बिहार की बलात्कार से तुलना करने पर मुजफ्फरपुर कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा है। इस संबंध में कोर्ट में दायर परिवार पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी (पश्चिमी) अंजली सिन्हा ने बुधवार को इसका आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने पिछले साल 30 सितंबर को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम (पश्चिमी) के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल साइट के अपने अकाउंट पर किए पोस्ट में बिहार की तुलना बलात्कार से की थी। इसे कई बार पोस्ट किया गया। विभिन्न समाचार चैनलों पर इसे प्रमुखता से प्रसारित किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब में कार्यवाही पर रोक से इनकार

अधिवक्ता ने कहा कि बिहारी होने के नाते वे लालू यादव के इस पोस्ट से मर्माहत हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पोस्ट से पूर्व सीएम ने बिहारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बता दें कि बिहार में दुष्कर्म की घटनाओं पर निशाना साधते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कई पोस्ट किए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट में 'बिहार=बलात्कार' लिखा था। इसी मामले में उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।