Hindi NewsBihar Newslalu yadav family will shift in home which is located behind Veterinary Campus patna
पटना में वेटनरी कैंपस के पीछे वाले आवास में रहेगा लालू परिवार, 2 दर्जन मजदूर कर रहे काम

पटना में वेटनरी कैंपस के पीछे वाले आवास में रहेगा लालू परिवार, 2 दर्जन मजदूर कर रहे काम

संक्षेप:

दो दर्जन मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। इस आवास में पांच बेडरूम और दो बड़े हॉल हैं। एक बड़ा गार्डन एरिया विकसित किया जा रहा है। अभी पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है। बंगले को आकर्षक बनाया जा रहा है। चूंकि महुआ बाग इलाके में निर्माणाधीन बंगले को तैयार होने में कुछ महीने लग सकते हैं।

Jan 01, 2026 08:30 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

दो दशक से पटना स्थित दस सर्कुलर में रहने के बाद सरकार से बंगला ले लिये जाने पर अब लालू परिवार वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे सुभाष यादव के बंगले से सटे अपने पुराने मकान में रहेंगे। इसका तेजी से जीर्णोद्धार चल रहा है। 14 जनवरी को खरमास खत्म होने के बाद लालू परिवार इस नए आवास में शिफ्ट हो सकता है। वैसे पटना के महुआबाग में भी बंगला बन रहा है पर वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे इस आवास का निर्माण तेज़ी से चल रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। दो दर्जन मजदूर लगातार काम कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस आवास में पांच बेडरूम और दो बड़े हॉल हैं। एक बड़ा गार्डन एरिया विकसित किया जा रहा है। अभी पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है। बंगले को आकर्षक बनाया जा रहा है। चूंकि महुआ बाग इलाके में निर्माणाधीन बंगले को तैयार होने में कुछ महीने लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में आज कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी, अगले चार दिन तक कैसा रहेगा मौसम;जानें

यही कारण है कि अंतरिम व्यवस्था के तहत खरमास के बाद वेटनरी कॉलेज के पीछे बन रहे इसी नए बंगले में लालू परिवार के शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राबड़ी देवी को मिले बंगले को सरकारी काम में उपयोग किया जा सकता है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।