Hindi NewsBihar Newslalu prasad yadav said We will not accept Nitish Kumar again
अब नीतीश स्वीकार नहीं; JDU से फिर हाथ मिलाने पर लालू यादव ने बता दी RJD की रणनीति

अब नीतीश स्वीकार नहीं; JDU से फिर हाथ मिलाने पर लालू यादव ने बता दी RJD की रणनीति

संक्षेप: इस साक्षात्कार में जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि अगर मतगणना के बाद महागठबंधन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े से दूर रह जाता है तो क्याा वो नीतीश कुमार के साथ जाएंगे? इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'अब हम नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार के संपर्क में नहीं हैं।'

Sun, 9 Nov 2025 02:19 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक तरफ एनडीए के कई नेताओं ने यह साफ कर दिया है कि गठबंधन यह चुनाव नीतीश कुमार के ही चेहरे पर लड़ रहा है तो दूसरी तरफ महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव की जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव कई बार कह चुके हैं कि इस चुनाव के परिणाम तेजस्वी के पक्ष में आएंगे और वो बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो हम बेरोजगारी दूर करेंगे। लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि हम इस बार नीतीश कुमार की सरकार को हटाएंगे। इस साक्षात्कार में जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि अगर मतगणना के बाद महागठबंधन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े से दूर रह जाता है तो क्याा वो नीतीश कुमार के साथ जाएंगे? इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘अब हम नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार के संपर्क में नहीं हैं।’

ये भी पढ़ें:जान को खतरा है, मेरी हत्या भी करा सकते हैं; सुरक्षा बढ़ी तो बोले तेजप्रताप यादव
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

आपको याद दिला दें कि साल 2015 और साल 2022 में जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था। जदयू-राजद की सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री भी बने थे।

लालू ने पहले कही थी नीतीश को साथ लेने की बात

यहां आपको याद दिला दें कि इसी साल जनवरी के महीने में लालू प्रसाद यादव से जब पूछा गया था कि अगर नीतीश कुमार साथ आते हैं तो क्या आप उनको साथ लेंगे? इसपर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिलचस्प जवाब दिया था। लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि हां-हां रख लेंगे। उनकी सारी गलतियां माफ कर देंगे, माफ करना हमारा फर्ज है। हमलोग फैसला लेते हैं लेकिन नीतीश कुमार साथ आएंगे तो रख लेंगे। लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा था कि नीतीश कुमार को शोभा नहीं देता। भाग जाते हैं, निकल जाते हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में पीएम मोदी सुपर एक्टिव, 7 बार आकर 14 जनसभाओं को किया संबोधित
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।