Hindi NewsBihar Newslalu daughter rohini acharya posed for a photo holding gun saying my eyesight is perfect and
लालू की बेटी रोहिणी का अलग अंदाज; बंदूक से लगाया निशाना, कहा- नजर भी दुरुस्त और...

लालू की बेटी रोहिणी का अलग अंदाज; बंदूक से लगाया निशाना, कहा- नजर भी दुरुस्त और...

संक्षेप:

आरजेडी चीफ लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य का अलग अंदाज देखने को मिला है। एक्स पर उन्होने बंदूक से निशाना लगाते हुए फोटो पोस्ट की है। और लिखा है कि नजर भी दुरुस्त और निशाना भी।

Jan 06, 2026 04:12 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपनी पोस्ट की वजह से चर्चा में भी रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका अलग अंदाज देखने को मिला। जिसमें में वे बंदूक से निशाना लगाती दिख रही है। एक्स पर उन्होने अपनी फोटो पोस्ट की है। और कैप्शन लिखा है- सही गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी ... जिस पर यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक यूजर ने लिखा निशाना सटीक लगाना बहन चूकना मत , एक ने पूछा कि निशाना कहां लगा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट्स में लिखा कि बड़ा तेजस्वी लोग हैं।

आपको बता दें कुछ दिन पहले रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट के जरिए राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद रोहिणी और उनके भाई तेजस्वी यादव के बीच गरमागरमी की बात सामने आई थी। वहीं रोहिणी ने तेज प्रताप का समर्थन किया था।

ये भी पढ़ें:लालू का नाती आदित्य 2 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग पर गया, रोहिणी का भावुक ट्वीट
ये भी पढ़ें:रोहिणी के पोस्ट को जदयू का समर्थन, संजय झा बोले- राजद के लोगों को घुटन हो रही
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार की चौखट पर लालू परिवार में हक लड़ाई? रोहिणी आचार्या ने की बड़ी मांग

रोहिणी ने कहा था मेरा कोई परिवार नहीं है, इसके बारे में सभी सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। पूरी दुनिया बोल रही है, जो चाणक्य बनेगा, तो उसी से सवाल होगा। आज के समय में कार्यकर्ता और पूरे लोग सवाल कर रहे हैं कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ? जब संजय और रमीज का नाम लीजिए, तो आपको घर से निकलवा दिया जाएगा, अशब्द बोला जाएगा और बदनाम किया जाएगा, आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा। आपको बता दें बिहार विधानसभा चुनाव में राजद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। पार्टी 143 सीटों पर लड़कर सिर्फ 25 सीट जीत पाई थी। जिसको लेकर पार्टी की रणनीति पर सवाल उठ रहे थे।