फर्जी एनकाउंटर के आरोपी को इनाम? भरत तिवारी केस पर रोहिणी आचार्या ने सम्राट सरकार से पूछा 5 सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने राजेश शर्मा को मद्य निषेध विभाग में डीएसपी बनाए जाने पर सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। कहा है कि सरकार ने उसे पुरष्कार दे दिया जो भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर में नामजद आरोपी है।

Bharat Tiwari, Rohini Acharya- File Photo

Rohini Acharya on Bharat Tiwari: आरा के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आंच से बिहार की राजनीति काफी गर्म है। अब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कांड के नामजद आरोपी राजेश शर्मा को मद्य निषेध विभाग में डीएसपी बनाए जाने पर सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। कहा है कि सरकार ने उसे पुरष्कार दे दिया जो भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर में नामजद आरोपी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि ऊपर से आदेश मिलने पर पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर किया।

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी बात रखी है। पूछा है कि हत्या के नामजद आरोपी पुलिस अधिकारी को सम्राट सरकार ने पुरस्कृत कर दिया?

जवईनिया गाँव के गरीब विस्थापितों की लड़ाई लड़ने वाले, भोजपुर प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने की बात करने वाले युवक भरत तिवारी की फर्जी पुलिसिया मुठभेड़ में हत्या की गई। मामले में नामजद आरोपी पुलिस अधिकारी को नयी जिम्मेदारी सौंपा जाना, पुरस्कृत किए जाने के समान है। सम्राट सरकार के इस हैरान कर देने वाले फैसले से ही भरत तिवारी के परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया आरोप साबित होता दिखता है कि फर्जी मुठभेड़ को सत्ता शीर्ष, पुलिस उच्चाधिकारियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति प्राप्त थी।

बिहार के मुख्यमंत्री , बिहार सरकार तथा बिहार के डीजीपी से बिहार की जनता के साथ-साथ मेरा ये सीधा सवाल है कि-

मृतक के परिजनों के द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर में लगभग आधा दर्जन पुकिसकर्मियों को नामजद आरोपी बनाए जाने के बावजूद उनमें से अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है?

नामजद आरोपियों से अब तक कोई पूछताछ क्यों नहीं की गयी है?

मामले की जाँच की गति इतनी धीमी क्यों है और जाँच की प्रक्रिया में पारदर्शिता क्यों नहीं बरती जा रही है?

क्या आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने, धीमी व् ढुलमुल जाँच का मकसद फर्जी मुठभेड़ का आदेश देने वाले 'किसी बड़े नाम'को बचाना है?

पूर्व में भी मेरे और मृतक के परिजनों के द्वारा उठाया गया अहम सवाल यथावत है कि मृतक का मोबाइल फोन कहाँ है? लगभग एक पखवारा बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा मोबाइल फोन अब तक परिजनों को क्यों नहीं सौंपा गया है?

राजेश शर्मा को डीएसपी बनाने का विरोध

राजेश शर्मा को पद से हटाकर फिर से डीएसपी बनाए जाने का कई स्तर से विरोध हो रहा है। सरकार के इस फैसले की आलोचना बी की जा रही है। राजेश शर्मा पर थानेदार रहते मुजफ्फरपुर में भी फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsफर्जी एनकाउंटर के आरोपी को इनाम? भरत तिवारी केस पर रोहिणी ने पूछा 5 सवाल