Hindi NewsBihar Newslalan singh target rjd tejashwi yadav in loksabha on sapath date during bihar assembly election
अब लोकसभा में हो गई तेजस्वी यादव की फजीहत, ललन सिंह ने शपथ की तारीख पर फिर लपेटा

अब लोकसभा में हो गई तेजस्वी यादव की फजीहत, ललन सिंह ने शपथ की तारीख पर फिर लपेटा

संक्षेप:

ललन सिंह ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव को घेरते हुए संसद में कहा कि इनके एक सहयोगी है। वो तो पूरा अपना शपथ ग्रहण की तारीख घोषित कर दिए कि फलां तारीख को हम शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन जा रहे हैं।

Dec 10, 2025 04:49 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरा है। बिहार में चुनाव परिणामों से पहले शपथ की तारीख तय करने को लेकर इस बार ललन सिंह ने तेजस्वी यादव को लोकसभा में लपेटा है। दरअसल संसद में SIR पर चर्चा करते हुए पहले कांग्रेस पर चुटकी ली और बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां आप 27 से 19 पर आ गए। 19 से इस बार 6 पर पहुंच गए। अगर यहीं हाल रहा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे। इसलिए सकारात्मक सोच में आइए और अपने आप में सुधार करिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद ललन सिंह ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव को घेरते हुए संसद में कहा कि इनके एक सहयोगी है। वो तो पूरा अपना शपथ ग्रहण की तारीख घोषित कर दिए कि फलां तारीख को हम शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन जा रहे हैं। स्वघोषित मुख्यमंत्री खुद को बना दिए और उनका हश्र यह हुआ कि 79 से 25 पर आ गए। लोकसभा में विरोधी दल के नेता ने एसआईआर के विरोध में पदयात्रा की और जहां-जहां पदयात्रा की थी उस जिले में एक भी सीट नहीं जीते।

आपको बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा था कि अपने शपथ ग्रहण की तारीख खुद तय करने वाले नेतागिरी भूल गए। ललन सिंह ने कहा था कि विपक्ष का काम भ्रम फैलाना भर रह गया है। जनता ने भ्रम फैलाने वालों को समेट दिया है। भ्रम जनता में नहीं चलता है। अपने शपथ ग्रहण की तारीख खुद तय कर लिए थे लेकिन नेता प्रतिपक्ष भी काफी मुश्किल से बन सके। कुल नेतागिरी भुला गए।

ये भी पढ़ें:ऐक्शन में सीएम नीतीश, 430 योजनाओं की समीक्षा कर टाइम पर काम खत्म करने का आदेश
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।