डीएम से वाटर कूलर लगाने की मांग की
Feb 28, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
सूर्यगढ़ा के जगदीशपुर में युवक सम्राट राजा ने डीएम से प्रखंड कार्यालय परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैदान और प्रखंड कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं है, जबकि गर्मी का मौसम आ रहा है। नगर परिषद कार्यालय में कई बार निवेदन करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर के युवक सम्राट राजा ने डीएम से प्रखंड कार्यालय परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की। दिए गए आवेदन पत्र में कहा कि इस मैदान और प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मैदान में खिलाड़ी आते हैं। प्रखंड कार्यालय में हर रोज लोगों का आना होता है। गर्मी का मौसम आ रहा है। नगर परिषद कार्यालय में कई बार कहा गया लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



