Lakhisarai News: 2 अक्टूबर के दिल्ली मार्च को सफल बनाने का निर्णय, जिले से सैकड़ों युवा होंगे शामिल

हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

Lakhisarai News: लखीसराय में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की बैठक हुई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें युवाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई और 2 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारी की गई। सैकड़ों युवा दिल्ली जाएंगे और अपनी मांगें रखेंगे।

Lakhisarai News: 2 अक्टूबर के दिल्ली मार्च को सफल बनाने का निर्णय, जिले से सैकड़ों युवा होंगे शामिल

Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) जिला कमिटी की बैठक रविवार को जेल के पीछे दामोदरपुर रोड स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक का प्रारंभ

बैठक की शुरुआत देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों तथा बाढ़ की विभीषिका में जान गंवाने वाले नागरिकों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद शोक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन के नेताओं ने बताया कि जिले से सैकड़ों युवा दिल्ली जाएंगे। कार्यक्रम में देशभर से युवा रोजगार, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न सवालों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे।

सदस्यता अभियान

बैठक में आगामी महीनों में जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की योजना बनाई गई है। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में संगठन की प्रखंड कमिटी का गठन करने पर भी सहमति बनी। बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, जिला सचिव आनंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, अविनाश कुमार, अनुज कुमार, निर्भय कुमार, बैभव कुमार सहित पूर्व युवा नेता सह वार्ड पार्षद सुनील कुमार मौजूद थे। बैठक के दौरान संगठन को प्रखंड स्तर तक मजबूत करने और युवाओं के मुद्दों को लेकर अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बैठक का आयोजन किसके अध्यक्षता में हुआ?−
बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsलखीसरायLakhisarai News: 2 अक्टूबर के दिल्ली मार्च को सफल बनाने का निर्णय, जिले से सैकड़ों युवा होंगे शामिल