Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsYouth Advocate Honor Conference Preparation Meeting in Lakhisarai
युवा अधिवक्ता सम्मान सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक

युवा अधिवक्ता सम्मान सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक

संक्षेप:

लखीसराय में युवा अधिवक्ता सम्मान सम्मेलन की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 20 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन की सफलता के लिए सामूहिक रूप से तैयारी करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, जिससे नवोदित अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा।

Dec 08, 2025 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार कोर्ट एरिया स्थित जिला विधिज्ञ संघ कार्यालय में शनिवार को अधिवक्ता आदिल के अध्यक्षता एवं पियूष कुमार के संचालन में युवा अधिवक्ता सम्मान सम्मेलन की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 20 दिसंबर को जिला में आयोजित होने वाले युवा अधिवक्ता सम्मान सम्मेलन की सफलता के लिए सामूहिक रूप से तैयारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल युवा अधिवक्ता सुरज कुमार, शालिनी कुमारी, सुजाता कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मेघा कुमारी, आशुतोष कुमार शिवम कुमार, भंडारी कुमार, चेतन कुमार, विकास कुमार, सुमित कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, शास्त्री, सागर, सत्यवीर, अमन, उमेश, प्रभाकर कुमार, रूपेश कुमार एवं मो एजाज ने युवा अधिवक्ता सम्मान सम्मेलन की संरचना, आयोजन व्यवस्था, अतिथि सूची एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया।महत्वपूर्ण

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

में वरीय अधिवक्ता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। जो नवोदित अधिवक्ता का उत्साहवर्धन के साथ पेशेगत मार्गदर्शन व बहुमूल्य सुझाव प्रदान करेंगे। पीयूष कुमार ने बताया यह निर्णय युवा अधिवक्ता समुदाय को एकजुट, सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। सम्मेलन न केवल युवा अधिवक्तता के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता तथा विधिक समाज में योगदान को उचित मंच प्रदान करने का संकल्प भी है। कार्यक्रम के संचालन के लिए युवा अधिवक्ता सम्मान सम्मेलन समिति का गठन किया गया।