ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायमुख्य व उपमुख्य पार्षद में बढ़ी तकरार

मुख्य व उपमुख्य पार्षद में बढ़ी तकरार

नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद में तकरार बढ़ चुकी है। मुख्य व उप मुख्य पार्षदों के आरोप-प्रत्यारोप से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी दो खेमों में बंट चुके हैं। ऐसे में कुछ वार्ड...

मुख्य व उपमुख्य पार्षद में बढ़ी तकरार
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायTue, 19 May 2020 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद में तकरार बढ़ चुकी है। मुख्य व उप मुख्य पार्षदों के आरोप-प्रत्यारोप से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी दो खेमों में बंट चुके हैं। ऐसे में कुछ वार्ड पार्षदों ने आशंका जतायी है कि विकास कार्य भी प्रभावित हो सकता है। कुछ वार्ड पार्षदों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि खरीदी गई सेनिटाइजेशन की सामाग्री में एक बड़ी राशि का गड़बड़झाला किया गया है।

उप मुख्य पार्षद प्रो. सुनील कुमार ने कोरोना वायरस पर निजात पाने को लेकर खरीदी गई सैनिटाइजेशन सामाग्री पर सवाल उठाया है। उप मुख्य पार्षद ने मुख्य पार्षद अरविंद पासवान को भेजे पत्र में कहा है कि 12 लाख रुपए का सेनिटाइजेशन सामाग्री की खरीददारी नगर पालिका एक्ट के विपरीत की गई है। इतनी बड़ी रकम की सामाग्री खरीददारी के पूर्व नगर परिषद बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर ही स्वीकृति दी जा सकती है। नगर परिषद 50 हजार रुपए के अंदर ही समान की खरीददारी कर सकती है। 50 हजार से ऊपर सामान की खरीददारी के लिए जीईएम पोर्टल से खरीददारी करने का प्रावधान है, जो पारदर्शी बना रहता। खरीदी गई सेनिटाइजेशन सामाग्री को दबाव बनाकर सफाई समिति से पास कराना नियम संगत के भी विरुद्ध है। उप मुख्य पार्षद ने कहा कि सफाई समिति के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा सौंप चुका हूं। सफाई समिति को भी भंग कर देने की बात लिखी है। अगली बोर्ड की बैठक में सफाई समिति का चयन किया जाएगा। बता दें कि मुख्य पार्षद ने 21 अप्रैल को ईओ के नाम पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि उपसभापति सफाई समिति की म्बैठक नहीं बुला सकते हैं। जूनियर इंजीनियर पदमाकर ठाकुर को कार्य से मुक्त करने का निर्देश देने के बाद यह मामला तूल पकड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें