राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत नप कार्यालय में कार्यशाला
लखीसराय में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण की जानकारी दी गई। चार स्वास्थ्य मेलों में 391 मरीजों का इलाज किया गया। वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में आशा चयन के बारे में भी चर्चा की गई।

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को सभापति अरविंद पासवान के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन सभापति, उप सभापति शिवशंकर राम, ईओ प्रभात रंजन, डीपीसी सुनील शर्मा एवं पीएचसी प्रबंधक निशांत राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीपीसी ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल पांच स्थल पर शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नवनिर्माण के लिए राज्य से स्वीकृति मिला है।
जिसमें से मात्र एक केंद्र के भूमि उपलब्ध हुआ है। चार के लिए भूमि की खोज जारी है। जिला में चल रहे बिभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल चार स्वास्थ्य मेला का आयोजन शहरी क्षेत्र में किया गया। जिसमें कुल 391 मरीज का इलाज किया गया है।सभापति एवं अन्य वार्ड पार्षद के शहरी क्षेत्र में आशा चयन के संबंध पूछने पर डीपीएस ने बताया कि आशा के चयन के लिए राज्य स्तर से लक्ष्य का पुनर्निर्धारण किया गया है। जिसे शीघ्र ही वार्डवार लक्ष्य निर्धारित कर जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद पुतुल देवी, सुनैना देवी, माया देवी, रेणु देवी, पार्वती देवी, शबनम बानो, शबनम कुमारी, सुरेंद्र मंडल, पिंटू गुप्ता, गौतम कुमार, उमेश चौधरी, सुनील कुमार एवं जेपी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



