ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायमहिला को जिंदा जलाया, गंभीर

महिला को जिंदा जलाया, गंभीर

दहेज को लेकर एक परिवार द्वारा महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। महिला 90 फीसदी जल चुकी है। नाजुक हालत में महिला को पटना रेफर किया गया है। महिला को उसके पति ने मां, भाई व भाभी के सहयोग से...

महिला को जिंदा जलाया, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायThu, 27 Aug 2020 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज को लेकर एक परिवार द्वारा महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। महिला 90 फीसदी जल चुकी है। नाजुक हालत में महिला को पटना रेफर किया गया है। महिला को उसके पति ने मां, भाई व भाभी के सहयोग से किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जलाया है। 90 फीसदी जल चुकी महिला के परिजन ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए पटनापीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी महिला के माइके वालो के द्वारा कबैया थाना में दिया। पीड़िता अमहरा पंचायत के रामनगर मनकठ्ठा निवासी बालेश्वर महतो की 24 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी बताई जा रही है। महिला का मायके टाल शर्मा पड़ता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल में महिला को दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। घटना की जांच पड़ताल को सदर अस्पताल पहुंची कबैया थाना के प्रशिक्षु महिला एएसआई अनामिका कुमारी ने बताया कि महिला ने फर्द बयान में अपने पति, सास, जेठ व जेठानी पर किरोसिन तेल छिड़क आग लगाने की बात कही है। महिला ने बताया सुबह लगभग छह बजे सभी लोग मिलकर मुझे एक कमरे में बंद कर मारपीट करने लगे विरोध करने पर किरोसिन तेल छिड़क मेरे शरीर में आग दिया।

अनामिका ने बताया कि महिला को परिजन द्वारा इलाज के लिए लगभग सात घंटे बाद एक बजे दोपहर में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक की माने तो 90 फीसदी जलने के कारण महिला की स्थिति नाजुक है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इधर महिला के ससुराल वालों ने कहा कि महिला खाना बनाने के क्रम में आग चपेट आ गई थी। हमलोगों को जानबुझ कर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें