Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsVoting Material Distribution Completed in Bihar s Lakhisarai for 2025 Assembly Elections
लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए गांधी मैदान में सामग्री वितरण संपन्न

लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए गांधी मैदान में सामग्री वितरण संपन्न

संक्षेप: - लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए गांधी मैदान में सामग्री वितरण संपन्नलखीसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए गांधी मैदान में सामग्री वितरण संपन्नलखीसराय विधा

Wed, 5 Nov 2025 01:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शहर के गांधी मैदान में मतदान सामग्री वितरण का कार्य संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान दलों की लंबी कतारें गांधी मैदान में देखी गईं, जहां निर्वाचन प्रक्रिया के सभी आवश्यक संसाधन व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराए गए थे। सामग्री वितरण स्थल पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थल पर मौजूद सभी पीठासीन पदाधिकारियों, मतदान अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से मतदान कार्य की तैयारी की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांधी मैदान में दो सहायता केंद्र स्थापित किए गए थे ताकि किसी भी कर्मी को सामग्री वितरण या प्रक्रिया से संबंधित असुविधा न हो। स्थल पर पेयजल, छाया और चिकित्सा सहायता की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों की संख्या और सुचारु वितरण को ध्यान में रखते हुए काउंटिंग व्यवस्था के लिए कुल 11 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें क्रमवार व्यवस्था इस प्रकार है- 1 से 39, 40 से 78, 79 से 117, 118 से 161, 162 से 205, 206 से 249, 250 से 294, 295 से 337, 338 से 381, 382 से 425, तथा 426 से 468 बूथों तक के लिए अलग-अलग काउंटर निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व मतदान कर्मियों को अलग स बैठाने की व्यवस्था की गई थी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत तैनात किया जा सके। नियुक्ति पत्र केवल संबंधित कर्मी के उपस्थित होने पर ही दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी पीठासीन पदाधिकारियों को मोबाइल डेटा ऑन रखने तथा निर्वाचन ऐप (Mobile App) के उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु यह ऐप अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। ब्रीफिंग शुरू होने से पूर्व सभी मतदान कर्मियों को आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कर्मियों से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की अपील की।