Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsVoter Awareness Program in Bihar for 100 Voting Participation
सूर्यगढ़ा के मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

सूर्यगढ़ा के मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

संक्षेप:

लखीसराय जिले में सूर्यगढ़ा विधानसभा के पिपरिया प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 6 नवंबर को होने वाले मतदान में सभी नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना...

Oct 18, 2025 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा निर्वाचन के तहत सूर्यगढ़ा विधानसभा संख्या 167 अन्तर्गत पिपरिया प्रखंड के बूथ संख्या 31 मध्य विद्यालय पवई में स्वीप सहायक नोडल पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बडहिया रुबी सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाता को जागरूक करना है। सभी लोग अपना अपना मतदान शत प्रतिशत करने के साथ ही आस पड़ोस के लोगों को भी शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। अंत में सामूहिक रूप से मतदाता शपथ भी दिलाया गया।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नूतन भारती, प्रखंड समन्वयक पूजा कुमारी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 67 सेविका काजल कुमारी एवं मध्य विद्यालय पबई के शिक्षक, शिक्षिका, छात्र एवं सहित ग्रामीण मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर विधानसभा संख्या 167 अन्तर्गत सूर्यगढ़ा प्रखंड के वार्ड 08 एवं 10 में आंगनबाड़ी सेविका संगीता कुमारी की अध्यक्षता में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्वीप कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी व हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 6 नवंबर को होने वाले मतदान में अपने वार्ड व पोषक क्षेत्र अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जागरूक करना है। बिना किसी डर, भय व प्रलोभन के सभी लोग अपना अपना मतदान शत प्रतिशत करें साथ ही आस पड़ोस के लोगों को भी शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। कई नारे भी लगाए गए जैसे डरने की क्या बात है जब पुलिस प्रशासन साथ है, पहले मतदान तब कोई काम, सजग मतदाता देश निर्माता। अंत में सामूहिक रूप से मतदाता शपथ भी दिलाया गया। मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, ग्रामीण चंद्रदेव महतो, मंगल महतो एवं नीरा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।