लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान धुएं से परेशान पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट

Apr 08, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

मारपीट में घायल तीनों गोतनी बोली एलपीजी सिलेंडर खत्म होने के बाद लकड़ी के चूल्हे पर बना रही थी खाना

लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान धुएं से परेशान पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव में मंगलवार को लकड़ी के चूल्हे के धुएं को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धुएं से परेशान पड़ोसी ने घर में घुसकर तीन महिला के साथ मारपीट किया। जिसमें एक परिवार की तीन गोतनी गंभीर रूप से घायल हो गई। पहचान गंगा सराय वार्ड संख्या चार निवासी हीरा राम की 20 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी, संतन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी अल्पना देवी एवं काजू राम की 25 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई। परिजन ने तीनों पीड़ित को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान ज्योति कुमारी एवं सीमा देवी की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में एलपीजी सिलेंडर खत्म हो गया था।जिसके कारण वे मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। धुंआ से परेशान होने की बात कह पड़ोसी घर घुसकर चूल्हा तोड़ दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। पीड़ित की माने तो घटना के समय घर में कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। सभी खेत में गेहूं व रबी फसल काटने गए हुए थे। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ गोपाल कुमार ने बताया कि ज्योति के सिर में गंभीर चोट है। जिसका सिटी स्कैनिंग के साथ इलाज किया जा रहा है। जबकि सीमा देवी के शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट है। उन्होंने बताया कि इलाज के उपरांत दोनों के स्वास्थ्य की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इधर पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने के सभी आरोपी के खिलाफ उन्होंने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है। इधर एलपीजी गैस की किल्लत के बाद लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान धुंआ के कारण मारपीट की घटना चर्चा का विषय बन गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।