एसपी अवधेश दीक्षित अवकाश पर, वैभव शर्मा को मिला जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

लखीसराय में एसपी अवधेश दीक्षित के लंबे अवकाश पर जाने के कारण वैभव शर्मा को एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा पहले कटिहार जिले के एसपी रह चुके हैं और उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। अब लखीसराय में उनकी नियुक्ति से नई उम्मीदें जगी हैं।

एसपी अवधेश दीक्षित अवकाश पर, वैभव शर्मा को मिला जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार

लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। एसपी अवधेश दीक्षित के लंबे समय के लिए अवकाश पर जाने के कारण उनकी जगह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वैभव शर्मा को जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में विभागीय स्तर पर आदेश जारी कर दिया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा वर्तमान में पटना स्थित सीआईडी (अनुसंधान नियंत्रण कक्ष) में एसपी के पद पर पदस्थापित हैं। वे जुलाई 2025 से इस पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ लखीसराय जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बताया जाता है कि वैभव शर्मा इससे पहले कटिहार जिले के एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कटिहार में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यशैली से पहचान बनाई थी। जुलाई 2025 में उनका तबादला कटिहार से सीआईडी पटना कर दिया गया था। पुलिस महकमे में वैभव शर्मा को एक सक्रिय और प्रशासनिक रूप से सक्षम अधिकारी माना जाता है। लखीसराय में उन्हें एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। इधर, एसपी अवधेश दीक्षित के अवकाश पर जाने के कारण फिलहाल जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी वैभव शर्मा के हाथों में होगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।