Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsUnion Minister Giriraj Singh Celebrates Chhath Puja in Bihar Upholds Cultural Heritage
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों से लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों से लिया आशीर्वाद

संक्षेप: बड़हिया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छठ पूजा के अवसर पर अपने पैतृक आवास पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने छठ पर्व को सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत बताते हुए इसे समाज में...

Wed, 29 Oct 2025 05:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

बड़हिया, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं बड़हिया के लाल गिरिराज सिंह सोमवार को अपने पैतृक आवास बड़हिया पहुंचे। परंपरा के अनुसार उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, तथा अगले सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतधारियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने जन्मभूमि बड़हिया पहुंचकर छठ पूजा में शामिल होकर आस्था का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि छठ सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत है, जो अनादि काल से हमारी परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बनी हुई है। यह पर्व समाज में शुद्धता, समर्पण और एकता का संदेश देता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सह स्थानीय विधायक भी नगर के गंगा कॉलेज घाट समेत अन्य घाट पहुंचे। जहां उन्होंने व्रतधारियों से मुलाकात की और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लोक आस्था के इस महापर्व में सहभागिता दर्ज की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बेगूसराय दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी न केवल गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए बल्कि अब भी छठ महापर्व के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। हाल में बेगूसराय आकर उन्होंने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित की और कहा कि आने वाले समय में वे स्वयं उनसे प्रसाद ग्रहण करेंगे।