ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायजनता दरबार में दो मामले निबटाए गए

जनता दरबार में दो मामले निबटाए गए

बड़हिया। जमीनी विवाद के निपटान को लेकर शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में जनता...

जनता दरबार में दो मामले निबटाए गए
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSun, 22 Jan 2023 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़हिया। जमीनी विवाद के निपटान को लेकर शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रभारी सीओ रामायण कुमार व थानाध्यक्ष चंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस दरबार के दौरान 2 मामले सामने आए। दोनों पर द्विपक्षीय सुनवाई करते तथा उपलब्ध कागजातों के आधार पर दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनाते हुए विवाद का ऑनस्पॉट निदान किया गया। इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रभारी सीओ रामायण कुमार ने बताया कि निदान किये गए दोनों मामले थानाक्षेत्र स्थित तहदिया और गंगासराय के रहे। इस दौरान अन्य नए मामले भी सामने आये। जिसमें नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े