सबसे दूर, सबसे पहले अभियान तेज, राजघाटकोल गांव में ट्रांजिट वॉक आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

लखीसराय में जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत बुधौली बनकर पंचायत में ट्रांजिट वॉक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं को समझना था। 18 से 25 अप्रैल तक कार्यक्रम जारी रहेगा, जिसमें विशेष शिविरों के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

सबसे दूर, सबसे पहले अभियान तेज, राजघाटकोल गांव में ट्रांजिट वॉक आयोजित

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जन भागीदारी अभियान सबसे दूर, सबसे पहले के तहत बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बुधौली बनकर पंचायत के राजघाटकोल गांव में ट्रांजिट वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय तक सरकारी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर मुंगेर कौशल किशोर पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना कुमारी सहित विकास मित्रों ने भाग लिया। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही जनजातीय परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य

अधिकारियों ने बताया कि जनजातीय समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन 18 से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

विशेष शिविर

जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा प्रखंड के छह जनजातीय गांवों में 21 से 23 तारीख तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा उनका निष्पादन कर लाभुकों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से वंचित न रह जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनजातीय गरिमा उत्सव कब तक चलेगा?
यह उत्सव 18 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।