पीरी बाजार में तेरहवीं पर पौधरोपण
Apr 08, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
पीरी बाजार क्षेत्र के शिवनगर गांव में तेरहवीं पीपल पानी के अवसर पर स्वर्गीय मदन प्रसाद मेहता की याद में आम का पौधा लगाया गया। इस पौधरोपण में परिवारजनों और ग्रामीणों ने भाग लिया और इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। सभी ने पौधे की देखभाल का संकल्प लिया।

कजरा, एक प्रतिनिधि। पीरी बाजार क्षेत्र में तेरहवीं पीपल पानी के अवसर पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। शिवनगर गांव में स्वर्गीय मदन प्रसाद मेहता की स्मृति में परिवारजनों ने आम का पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह पौधरोपण शिवनगर स्कूल मैदान के उत्तर दिशा में किया गया। मौके पर प्रदुम्न कुमार, अशोक मेहता, विक्की कुमार, मनु मेहता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया और पौधे की देखभाल का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


