Lakhisarai News: बस, पिकअप वाहनों और ट्रैक्टर पर ओवरलोडिंग सवारी पर सख्त हुआ परिवहन विभाग, सड़कों पर उतरे डीटीओ

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: खबर का असरबस, पिकअप वाहनों और ट्रैक्टर पर ओवरलोडिंग सवारी पर सख्त हुआ परिवहन विभाग, सड़कों पर उतरे डीटीओ

Lakhisarai News: बस, पिकअप वाहनों और ट्रैक्टर पर ओवरलोडिंग सवारी पर सख्त हुआ परिवहन विभाग, सड़कों पर उतरे डीटीओ

Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। ओवरलोड वाहनों व नियम तोड़ने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हुआ है। हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबरों को जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है।

कार्रवाई की प्रक्रिया

खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने खुद सड़कों पर उतरकर बस सहित अन्य सवारी वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की छत पर यात्रा करा रहे चालकों को कड़ी चेतावनी दी और चालान काटा। बता दें की हिन्दुस्तान अखबार ने 31 अगस्त को बसों की छत पर बैठकर सफर जारी हादसे को दे रहे न्योता तथा 2 सितंबर को सघन जांच अभियान जारी, हकीकत बेखौफ ओवरलोडिंग शीर्षक से हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

जांच अभियान

इन खबरों में जिले की सड़कों पर दौड़ रही बसों और कमर्शियल वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और छत पर जोखिम भरा सफर कराने की जमीनी हकीकत उजागर की गई थी। ​खबरें सामने आने के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने तुरंत कार्रवाई का रुख अपनाया। उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों पर दलबल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान जैसे ही छत पर सवारी ले जाती बसें दिखाई दीं उन्हें रोककर चालकों को हिन्दुस्तान अखबार की कटिंग दिखाई गई।

नियमों का उल्लंघन

डीटीओ ने बस चालकों को निर्देश दिए कि वाहनों की छत पर सवारी बैठाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला गंभीर अपराध है। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले 32 वाहनो से 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला । अधिकारियों ने बस मालिकों और चालकों को सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में पुनः छत पर सवारी बैठाने या ओवरलोडिंग का मामला सामने आया तो वाहनों का परमिट रद्द करने के साथ-साथ वाहन मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनता की प्रतिक्रिया

परिवहन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल देखा गया। आम लोगों और यात्रियों ने हिन्दुस्तान'अखबार की पहल तथा प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

फोटो संख्या - 27 - ओवरलोड व बस की छत पर सवारी बिठाकर ले जाते बस चालक को रोकते जिला परिवहन पदाधिकारी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कब की गई?
ओवरलोड वाहनों व नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हाल ही में की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsलखीसरायLakhisarai News: बस, पिकअप वाहनों और ट्रैक्टर पर ओवरलोडिंग सवारी पर सख्त हुआ परिवहन विभाग, सड़कों पर उतरे डीटीओ