हावड़ा गया एक्सप्रेस में बीएसएनएल कर्मी हुआ नशाखुरानी का शिकार
भागलपुर में भी लगा सकते हैं-हावड़ा गया एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे बीएसएनएल कर्मी को गिरोह ने बनाया शिकार

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली पर्व के दौरान ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय होकर यात्री को शिकार बनाने लगे हैं। रेल पुलिस नशा खुरानी गिरोह के खिलाफ सख्त सर्चिंग व यात्रियों के बीच व्यापक रूप से जागरूकता भी फैला रहा है। हालांकि इनसब के बीच नशा खुरानी गिरोह यात्री को अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला शनिवार को उसे समय सामने आया जब हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे बीएसएनएल कर्मी को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का शिकार बना लिया। जिसकी पहचान भागलपुर जिला के पीएनटी कॉलोनी निवासी स्व. किशुन ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र नाथ ठाकुर के रूप में हुई।
पीड़ित हावड़ा से किऊल की ओर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सहयात्री बनकर बैठे बदमाश ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत हो गए। सूचना मिलने पर रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को किऊल रेलवे स्टेशन पर उतारा। गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति नाजुक बनी रहने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। होली के मद्देनजर यात्रियों को सतर्क रहने, अजनबियों से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार नहीं करने व संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेल पुलिस को देने का अपील किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



