Lakhisarai News: वार्ड में शोक की लहर
हिन्दुस्तान, लखीसराय
Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा के वार्ड 16 के निवासी और मिठाई दुकानदार युवक का अचानक निधन हुआ। वह अपनी बहन को किऊल रेलवे स्टेशन ट्रेन चढ़ाने गया था। ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक मौत ने परिवार और समुदाय में शोक की लहर फैला दी।

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 निवासी और मिठाई दुकानदार युवक की बुधवार को असामयिक निधन से शोक की लहर छा गई। युवक अपनी बहन को किऊल रेलवे स्टेशन ट्रेन चढ़ाने गया था। वह ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया।


