सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, मोहल्ले में शोक

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

- डेकोरेशन का करता था काम, कजरा-अभयपुर से लौट रहा था बड़हियासड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, मोहल्ले में शोक

सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, मोहल्ले में शोक

बड़हिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर के पास एनएच 80 पर रविवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 निवासी विनोद मालाकार के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राहुल कुमार बड़हिया में फूल सजावट (डेकोरेशन) का कार्य करता था। रविवार को वह किसी कार्यवश कजरा अभयपुर गया हुआ था और देर रात वापस लौट रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके पीछे पत्नी सहित दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में बड़हिया थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, हालांकि पुलिस द्वारा आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है। युवक की असमय मृत्यु से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है और लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।