दो वाहनों की टक्कर में आधा दर्जन घायल, एक की मौत

Apr 08, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

- हरियाणा के बल्लभगढ़ से अपने घर लौटने के दौरान कजरा में ऑटो पर हुए थे सभी सवारलखीसराय:सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवैय गांव में सोमवार की रात में एक

दो वाहनों की टक्कर में आधा दर्जन घायल, एक की मौत

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा- कजरा संपर्क पथ पर अरमा-माधोपुर के नजदीक मंगलवार की दोपहर करीब 2: 40 बजे के आस-पास दो वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इन घायलों को स्थानीय सीएचसी में लाया गया और उपचार कराया गया। घोघी बरियारपुर के ग्रामीण तीलो साव के पुत्र सेंटू साव को गंभीर स्थिति में लखीसराय सदर हॉस्पीटल भेजा गया है। लखीसराय जाने के क्रम में सेंटू साव की मौत होने की बात की जा रही है। उसकी मौत लखीसराय में हो गई है। कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने घटना में चार के घायल होने की बात कही।

लेकिन किसी के मौत नहीं होने की बात की। बताया जाता है कि सभी हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहते थे और ट्रेन से वापस अपने घर मुस्तफापुर जा रहे थे। कजरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद सभी सीएनजी गाड़ी पर सवार होकर घर आ रहे थे। इनलोगों को अपने घर मुस्तफापुर गांव जाना था। कजरा स्टेशन के नजदीक वाहन पड़ाव में इन्होंने सीएनजी गाड़ी पकड़ी थी। इस बीच कुछ दूर जाने पर कजरा थाना क्षेत्र के संपर्क सड़क पर अरमा-माधोपुर के बीच सूर्यगढ़ा की ओर से आ रही ऑटो गाड़ी ने सीएनजी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के कारण सीएनजी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में सेंटू साव घोघी बरियारपुर, मुस्तफापुर के मनोज कुमार ठाकुर, इनकी पत्नी रामदुलारी देवी, उनके पिता अजीत कुमार, अनिता देवी एवं एक अन्य बालिका हैं। एक अन्य घायल को भी रेफर किया गया है। घटना का कारण ऑटो व सीएनजी ऑटो के बीच टक्कर बताई जा रही है। ग्रामीणों और कजरा पुलिस की मदद से इन्हें सूर्यगढ़ा सीएचसी लाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए जल्द ही सेंटू कुमार को रेफर कर दिया गया था जहां सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूर्यगढ़ा थाना से एसआई नित्यानंद सिंह भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का बयान लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।