Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTragic Accident at Ramgarh Chowk Woman Killed by Speeding Gas Tanker
गैस टैंकर ने बाइक पर बैठ रही महिला को रौंदा, मौके पर मौत

गैस टैंकर ने बाइक पर बैठ रही महिला को रौंदा, मौके पर मौत

संक्षेप:

रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार गैस टैंकर की चपेट में आने से शोभा देवी की मौत हो गई। वह अपनी ननद के देवर की शादी में शामिल होने आई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Nov 27, 2025 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

रामगढ़ चौक, एक संवाददाता। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक पर बैठ रही एक महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के रामदासपुर निवासी शंभू ठाकुर की 40 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शोभा देवी अपनी ननद के देवर की शादी में शामिल होने के लिए महिसोना गांव आई हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार की दोपहर वह अपने नैहर शेखपुरवा जाने के लिए ऑटो पर सवार होकर रामगढ़ चौक पहुंची थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां से महिला का घर कुछ दूरी पर था तो उसके पुत्र राहुल कुमार बाइक लेकर मां को लेने रामगढ़ चौक पहुंचा था। रामगढ़ चौक के समीप जैसे ही महिला बाइक पर बैठना चाह रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक गैस टैंकर ने महिला को रौंदते हुए वहां से भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि शोभा देवी सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही चल बसी। स्थानीय लोगों की मदद से शोभा देवी को तत्काल पीएचसी रामगढ़ चौक लाया गया, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. कंचन कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सड़क जाम, घंटों बाधित रहा यातायात घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में गुस्से का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़ चौक मार्ग को जाम कर दिया और दोषी टैंकर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और न्याय तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। टैंकर चालक हुआ फरार, वाहन जब्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद गैस टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि टैंकर तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगढ़ चौक से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार अक्सर अनियंत्रित रहती है, जिसके कारण दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। कई बार प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, पुलिस गश्त और साइन बोर्ड लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बहुत ज्यादा है। बिना नियंत्रित रफ्तार के कारण अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं। प्रशासन जल्द सख्त कदम उठाए, नहीं तो लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। परिवार में मातम, गांव में शोक की लहर शोभा देवी की मौत की सूचना जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवार में गम का सैलाब टूट पड़ा। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति शंभू ठाकुर और बच्चों की स्थिति देख हर किसी की आंख नम हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और समाजसेवियों ने कहा कि वे जल्द ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और सड़क सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि रामगढ़ चौक क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की कड़ी जरूरत है। भारी वाहनों की स्पीड लिमिट तय की जाए। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। कोट:: गैस टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, एवं टैंकर को जब्त कर थाना लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।-मंटू कुमार, थानाध्यक्ष, रामगढ़ चौक थाना।