वाहन जांच अभियान चला, बिना हेलमेट चालकों को किया जागरूक

Jan 16, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सार्जेंट आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच की गई। बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों को रोका गया और नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट पहनने का महत्व समझाने के लिए कुछ चालकों को तख्ती देकर सड़क पर खड़ा किया गया।

वाहन जांच अभियान चला,  बिना हेलमेट चालकों को किया जागरूक

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में लगातार यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को भी सार्जेंट आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करना रहा। जांच के दौरान विशेष रूप से लहरिया कट बाइक चलाने वालों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों तथा नियमों की अनदेखी करने वालों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई। अभियान के दौरान कई ऐसे बाइक चालक पाए गए जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे।

उन्हें मौके पर रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जागरूकता के तहत कुछ चालकों को हाथों में तख्ती देकर सड़क पर खड़ा किया गया, ताकि अन्य राहगीर भी हेलमेट के महत्व को समझ सकें। इस पहल से सड़क पर गुजरने वाले लोगों में सकारात्मक संदेश गया और कई लोगों ने स्वयं हेलमेट पहनने की अपील का समर्थन किया। सार्जेंट आशुतोष कुमार ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान की सुरक्षा है, न कि केवल चालान काटना। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर में चोट लगने से जान जाने की संभावना अधिक रहती है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट का प्रयोग करें और अपने परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तेज गति और लहरिया कट से बचें। अभियान के दौरान जहां आवश्यक हुआ, वहां नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के जागरूकता और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTraffic Awareness Campaign in Lakhisarai Helmet Usage Emphasized for Road Safety
;;;