तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण का शुभारंभ
सूर्यगढ़ा में शिव दुर्गा महावीर मंदिर के विवाह भवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण शुरू हुआ। 40 बालकों का प्रशिक्षण भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया...

सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर के विवाह भवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया गया। भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के जिले के 40 बालक और अन्य के प्रशिक्षण का कार्य आरंभ किया गया। गत शुक्रवार को यह प्रशिक्षण आरंभ हुआ। विभाग प्रधान देवेंद्र कुमार, प्रभारी धर्म जागरण विनोद कुमार, कार्यवाह नवीन कुमार निराला, जिला बौद्धिक प्रमुख और प्रांतीय शारीरिक प्रशिक्षण प्रभारी इंद्रदेव नारायण व अन्य ने शुभारंभ कराया। व्यवस्था प्रमुख आलोक शर्मा की अगुवाई में अमन कुमार रामभक्त, गणेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने व्यवस्था का कार्य किया। 20 अक्टूबर को समापन होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने अभिषेक कुमार एवं अन्य के साथ शनिवार को प्रशिक्षण की जानकारी ली। स्वदेशी भावना, समरसता, पर्यावरण आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


