ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायपचना मोड़ में फंसा ट्रक, शहर में लगा मेगा ब्लॉक

पचना मोड़ में फंसा ट्रक, शहर में लगा मेगा ब्लॉक

मंगलवार की सुबह शहरवासियों के लिए ठीक नहीं रही। अहले सुबह ढाई बजे से ही नया बाजार पचना मोड़ पर एक ट्रक के फंस जाने के कारण शहर की मुख्य सड़क पर ही मेगा ब्लॉक लग गया। दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। शाम तक...

पचना मोड़ में फंसा ट्रक, शहर में लगा मेगा ब्लॉक
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायWed, 30 May 2018 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार की सुबह शहरवासियों के लिए ठीक नहीं रही। अहले सुबह ढाई बजे से ही नया बाजार पचना मोड़ पर एक ट्रक के फंस जाने के कारण शहर की मुख्य सड़क पर ही मेगा ब्लॉक लग गया। दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। शाम तक पचना मोड़ पर फंसे ट्रक को हटाया नहीं जा सका था।

शहरवासियों की सुबह जब नींद खुली तो जाम से ही उनके दर्शन हुए। सुबह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त रही। ट्रक के फंसे रहने के कारण मुख्य रोड में वाहन रेंगते रहे। पचना रोड में तो आवागमन बिल्कुल ठप हो गया। शहर में महाजाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। आधी रात के लगभग ढाई बजे अनियंत्रित ट्रक पचना मोड़ पर फंस गया। मेन रोड एवं पचना रोड पूरी तरह जाम हो गया। फंसेे ट्रक को हटाने के लिए प्रशासन स्तर पर पूरे दिन किसी प्रकार की कार्रवाई होती नहीं दिखी।

महाजाम में लोगों की हुई फजीहत : महाजाम में फंसे लोगों की दिनभर फजीहत होती रही। वाहन तो क्या लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। जाम में फंसे लोग कड़ाके की धूप झेलते रहे। जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। सुबह से शाम तक महाजाम का खेल चलता रहा।

प्रशासन द्वारा फंसे ट्रक को हटाने के बजाय होमगार्ड के जवान ट्रैफिक कंट्रोल करते रहे। जाम ऐसा था कि ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक कंट्रेाल करना भी मुश्किल हो रहा था। शहर के कई जिम्मेवार लोगों ने कबैया थानासे लेकर एसडीपीओ एवं एसपी को भी मोबाइल पर सूचना दी। फिर पचना मोड़ पर फंसे ट्रक को हटाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। बताया गया कि जेसीबी की मदद से ट्रक हटाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें