ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायबालगुदर में ही 25 करोड़ की लागत से बनेगा म्यूजियम

बालगुदर में ही 25 करोड़ की लागत से बनेगा म्यूजियम

सदर प्रखंड के बालगुदर गांव में एनएच 80 एवं अशोकधाम मोड़ के पास स्थित हाई स्कूल मैदान की चयनित जमीन पर ही म्यूजियम का निर्माण होगा। हालांकि शनिवार को डीएम शोभेन्द्र कुमार चौधरी, एसपी सुशील कुमार एवं...

बालगुदर में ही 25 करोड़ की लागत से बनेगा म्यूजियम
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSat, 15 Feb 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर प्रखंड के बालगुदर गांव में एनएच 80 एवं अशोकधाम मोड़ के पास स्थित हाई स्कूल मैदान की चयनित जमीन पर ही म्यूजियम का निर्माण होगा। हालांकि शनिवार को डीएम शोभेन्द्र कुमार चौधरी, एसपी सुशील कुमार एवं एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर विरोध का समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण के साथ खेल मैदान पर म्यूजियम बनाने पर सहमति नहीं बनी। ग्रामीणों के साथ वार्ता में सकारात्मक परिणाम नहंी निकलने एवं ग्रामीणों द्वारा अपनी मांग पर अड़े रहने के बीच डीएम ने कहा कि चयनित जमीन पर हरहाल में म्यूजियम का निर्माण होगा। म्यूजियम किसी अन्य जमीन पर नहीं बनेगा।

खेल मैदान खत्म होने से होगा कठिनाई: ग्रामीण सह सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार, सेवानिवृत शिक्षक राम सागर सिंह, कवि दयाशंकर सिंह, अरुण कुमार, पूर्व जिप सदस्य मो. अब्बास सहित अन्य ने डीएम एसपी के साथ वार्ता के दौरान कहा कि गांव ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के लोग भी खेल व दौड़ के लिए आते हैं। कई खिलाड़ियों ने इसी मैदान पर प्रैक्टिस कर सफलता पाई है। म्यूजियम के कहीं और जमीन का चयन कर लीजिए, इसे खेल मैदान के रूप में ही छोड़ दिया जाय।

डीएम ने सदर सीओ को बगल में खेल एवं दौड़ के लिए जमीन देखने को कहा है।

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण कार्य : म्यूजियम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा डेढ़ एकड़ जमीन कला एवं संस्कृति विभाग को हस्तांतरित किया गया है। जब निर्माण कार्य के लिए ले आउट का कार्य शुरू किया गया तो स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया। खेल मैदान की जमीन पर म्यूजियम निर्माण का कार्य ग्रामीणों के द्वारा रोक दिया गया। 22 जनवरी को भी निर्माण कार्य शुरू करने आए अभियंताओं को ग्रामीणों ने कार्य करने नहीं दिया। इसके बाद भवन निर्माण निगम के अभियंता द्वारा लिखित शिकायत डीएम से की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें