प्राण-प्रतिष्ठा की चौथी वर्षगांठ पर महाआरती होगी आज
पुरानी बाजार स्थित जगजननी दुर्गा मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा की चौथी वर्षगांठ पर सोमवार की शाम महाआरती का आयोजन किया गया है। एसपी अरविंद कुमार ठाकुर दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती का उदघाटन...
पुरानी बाजार स्थित जगजननी दुर्गा मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा की चौथी वर्षगांठ पर सोमवार की शाम महाआरती का आयोजन किया गया है। एसपी अरविंद कुमार ठाकुर दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती का उदघाटन करेंगे।
दुर्गा मंदिर समिति के संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार सोनी ने बताया कि सुबह मंदिर परिसर में माता के नौ रूपों का पाठ एवं हवन होगा। नौ कंुवारी कन्याओं की पूजा की जाएगी। 56 भोग लगाया जाएगा। प्रसाद के रूप में 251 किलो दूध की खीर बनाई जाएगी। आचार्य परमानंद पांडेय द्वारा माता का पूजन एव ंहवन किया जाएगा। यजमान के रूप में महेन्द्र वर्मा होंगे। चौथी वर्षगांठ के मौके पर मंदिर की रंगीन एलईडी बल्बों से सजावट की गइ्र है। शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल होंगे।