Lakhisarai News: किऊल स्टेशन पर मुजफ्फरपुर जा रहे अधेड़ की अचानक मौत

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: लखीसराय के किऊल जंक्शन पर 55 वर्षीय राजू राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रेलवे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा। परिवार में शोक छा गया है।

Lakhisarai News: किऊल स्टेशन पर मुजफ्फरपुर जा रहे अधेड़ की अचानक मौत

Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर बुधवार को एक 55 वर्षीय अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा निवासी राजू राय (पिता- देवेंद्र राय) के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू राय अपने घर से मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान किऊल स्टेशन पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सूचना पर राजकीय रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsलखीसरायLakhisarai News: किऊल स्टेशन पर मुजफ्फरपुर जा रहे अधेड़ की अचानक मौत