सभी थानों पर रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

लखीसराय में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर हुई इस बैठक में थानाध्यक्षों ने लंबित मामलों और गश्ती व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

सभी थानों पर रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। विशेष रूप से लंबित मामलों, अनुसंधान की प्रगति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, तथा गश्ती व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। थानाध्यक्षों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें और अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं। साथ ही, अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पहल से पुलिस महकमे में जवाबदेही बढ़ेगी और जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।