Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsSlow Registration for Exam Discussion Program in Lakhisarai District Raises Concerns
परीक्षा पे चर्चा रजिस्ट्रेशन में लखीसराय पिछड़ा

परीक्षा पे चर्चा रजिस्ट्रेशन में लखीसराय पिछड़ा

संक्षेप:

लखीसराय जिले में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए कक्षा 6 से 12 के छात्रों और शिक्षकों का पंजीकरण बहुत धीमी गति से हो रहा है। 11 जनवरी 2026 की अंतिम तिथि के नजदीक आने के बावजूद केवल 6700 छात्रों और 857 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे अनुशासनहीनता बताया है।

Jan 03, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

कजरा, एक संवाददाता। जिले में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों और शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बेहद धीमी चल रही है। इसी को लेकर सोमवार को हुई राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लखीसराय जिले के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई गई। रजिस्ट्रेशन राज्य सरकार द्वारा लखीसराय जिले को कक्षा 6 से 12 के 63,291 छात्रों और शत-प्रतिशत शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन 11 जनवरी 2026 की अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद अब तक केवल 6700 छात्र और 857 शिक्षक ही पंजीकृत हो पाए हैं। रोजाना एक हजार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य: निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों को प्रतिदिन कम से कम 1000 छात्रों व शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बावजूद प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसे अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना है। कम पंजीयन को बताया अनुशासनहीनता: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद कम रजिस्ट्रेशन होना अनुशासनहीनता का द्योतक है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, संकुल संचालक, समन्वयक, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस कार्य में पूरी गंभीरता बरतने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों को छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी: डीईओ ने निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक स्वयं रजिस्ट्रेशन करें और साथ ही अपने-अपने कक्षा के सभी छात्रों का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।