मकर संक्रांति पर शृंगी ऋषि धाम में उमड़ेगी श्रलुओं की भीड़

Jan 14, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

- 11 जनवरी को शृंगी ऋषि की प्रतिमा का हुआ है अनावरण मकर संक्रांति पर शृंगी ऋषि में उमड़ेगी श्रलुओं की

मकर संक्रांति पर शृंगी ऋषि धाम में उमड़ेगी श्रलुओं की भीड़

चानन, निज संवाददाता। प्रसिद्ध शृंगी ऋषि धाम को प्रकृति ने अपनी खूबसूरती से नवाजा है। मकर संक्रांति के दिन शृंगी ऋषि धाम में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुटेगी। जिला प्रशासन द्वारा 11 जनवरी को शृंगी ऋषि महोत्सव का आयोजन किया गया था। उस दिन बाबा शृंगी ऋषि की 12 फीट उंची प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एवं स्थानीय विधायक रामानंद मंडल द्वारा किया गया। शृंगी ऋषि धाम के अध्यक्ष सह डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा इस स्थल को सुंदर व आकर्षक बनाया जा रहा है। महर्षि शृंगी के तपोबल से यह क्षेत्र पवित्र माना जाता है। यहां मोरारी बापू जैसे कथावाचकों के कार्यक्रम भी हुए हैं।

यहां के प्रमुख मंदिर एवं गर्म जलकुंड का झरना अनायस ही लोगों को खींच लाती है। नववर्ष के साथ ही मकर संक्रांति एवं सावन मास में लोगों की भीड़ ज्यादा होती है। इन जगहों को प्रकृति ने खूब सजाया व संवारा है। यह मंदिर प्रभु श्री राम के जन्म से भी पहले का है, जिसे शृंगी ऋषि ने बसाया था और त्रेतायुग में इन्हीं पहाड़ की कंदराओं के बीच उनका आश्रम था। इस वजह से भी लोग यहां आते हैं। पर्यटन की असीम संभावना समेटे हुए है धाम: पर्वत की गोद में बसा धाम में पहाड़ी पानी का एक कुंड भी है। कुंड में पानी आता कहां से है किसी को पता नहीं है। कुंड में स्नान करने से लोगों की त्वचा संबंधि बीमारियां दूर हो जाती है। मकर संक्रांति पर यहां हजारों की भीड़ जुटती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।