
दीपावली व छठ पर्व की शांति पूर्ण संपन्नता को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
बड़हिया में दीपावली और छठ पर्व को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सीओ ने पूजा स्थलों पर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए...
बड़हिया, निज प्रतिनिधि। दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह एवं अंचलाधिकारी राकेश आनंद ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर सुझाव रखे। सीओ राकेश आंनद ने बताया कि क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली लक्ष्मी, काली और छठ की प्रतिमाओं के लिए पूर्व में लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

साथ ही सभी पूजा स्थलों पर आगजनी जैसी आशंका को देखते हुए पानी, बालू, कंबल आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान गंगा घाटों एवं अन्य जलाशयों पर नाविकों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई कि इस वर्ष कई घाटों पर जलस्तर अधिक है, अतः श्रद्धालु अत्यधिक गहरे पानी में न उतरें। थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि दीपावली के समापन के बाद गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए श्रीकृष्ण चौक से लेकर गंगा घाट तक पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुगमता एवं सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह, रामशोभा सिंह, नागमणि सिंह, मेघु कुमार, रवि रंजन कुमार, किशन कुमार, ऋतुराज कुमार, सच्चिदानंद सिंह, एसपी सिंह, विक्की कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


