ग्रामीण आवास कर्मियों ने किया प्रदर्शन
29 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर रहे आवास सहायकों ने शुक्रवार को समाहरणालय धरना प्रदर्शन करके विरोध जताया। आवास कर्मियो के संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने की। धरना के दौरान आवास कर्मियों ने कहा...
29 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर रहे आवास सहायकों ने शुक्रवार को समाहरणालय धरना प्रदर्शन करके विरोध जताया। आवास कर्मियो के संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने की। धरना के दौरान आवास कर्मियों ने कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर दो दिवसीय धरना दिया जा रहा है। सरकार के द्वारा आवास कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सम्मानजनक समझौता आवास कर्मियो के साथ नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। धरना के दौरान कहा गया कि मानदेय में सम्मानजक वृद्धि, जांच के नाम पर परेशान करने की परिपाटी के बंद होने तक धरना जारी रहेगा। धरना में संघ के कोषाध्यक्ष रवि रंजन, आवास सहायक सुनील कुमार, अमन कुमार, अरविंद कुमार, किरण बाला मौजूद थे।