Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsRohit 11 Star Secures Victory in Semi-Final of Rohit Memorial T20 Tournament
रोहित 11 स्टार ने सेमीफाइनल में आरसीसी लखीसराय 88 रन से हराया

रोहित 11 स्टार ने सेमीफाइनल में आरसीसी लखीसराय 88 रन से हराया

संक्षेप:

सोमवार को कप के लिए फाइनल मैच में महिसोना की टीम होगी भिड़ंतमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते रासबिहारी

Jan 11, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेन ऑफ द मैच रासबिहारी के ऑलराउंड प्रदर्शन बल्लेबाजी के दौरान महज 44 गेंद में 88 रन और गेंदबाजी के दौरान दो महत्वपूर्ण विकेट के बदौलत रोहित 11 स्टार की टीम ने शनिवार को केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम सेमीफाइनल मैच में आरसीसी लखीसराय को 111 रन से हरा दिया। नगद पुरस्कार 50 हजार व विनर कप के लिए रोहित 11 स्टार का मुकाबला सोमवार को पूर्व से फाइनल में जगह बना चुके महिसोना के टीम से होगा। उद्घाटन पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक पटेल उर्फ पुन्नू बाबू, निर्णायक पीटी अमन, जाहिद अख्तर एवं टूर्नामेंट आयोजन समिति सदस्य ने संयुक्त रूप से किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी कुलभूषण गिरी ने बताया कि टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित 11 स्टार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाया। जिसमें रासबिहारी 44 गेंद में सात चौका व नौ छक्का के मदद से 88 रन, विराट छोटू 25 गेंद में एक चौका व तीन छक्का की मदद से 30 रन एवं निखिल ने 13 गेंद में एक चौका व दो छक्का की मदद से 17 रन बनाया। आरसीसी की ओर से शशि शेखर ने चार ओवर में 46 रन देखकर चार विकेट, चंदन यादव ने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट एवं अनूप ने चार ओवर में 40 रन देकर दो विकेट लिया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी की टीम 17.5 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सुमन संजू ने सर्वाधिक 15 गेंद में तीन चौका व एक छक्का के मदद से 22 रन, रोहित कुमार ने 19 गेंद में तीन चौका के मदद से 15 रन एवं आदर्श राजा ने 12 गेंद में दो चौक के मदद से 12 रन बनाया। रोहित 11 स्टार की ओर से रासबिहारी ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट, अंकित सिंह ने 3.5 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट एवं सबसे सफल गेंदबाज अंकुर स्काई ने तीन ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिया। फाइनल मैच 12 जनवरी सोमवार को महिसोना और रोहित 11 स्टार के बीच खेला जाएगा।