केनरा बैंक के पास बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख ले भागे उचक्के

Jan 16, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में केनरा बैंक के पास दो लाख रुपये की चोरी हो गई। त्रिपुरारी ठठेरा बैंक में पैसे जमा करने आए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में पैसे रख दिए और थोड़ी देर के लिए बैंक के अंदर गए। उचक्कों ने डिक्की तोड़कर पैसे चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

केनरा बैंक के पास बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख ले भागे उचक्के

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत केनरा बैंक के समीप गुरुवार को उचक्कों ने दो लाख की चोरी कर ली। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 31, इंडियन गैस गोदाम के पास के निवासी ब्रह्मदेव ठठेरा के पुत्र त्रिपुरारी ठठेरा दो लाख रुपया नकद लेकर केनरा बैंक में जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी की और नकदी बाइक की डिक्की में रख दी। इसी दौरान वे मात्र यह देखने गए कि बैंक खुला है या नहीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए उचक्के ने बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमे रखा दो लाख रुपया लेकर मौके से फरार हो गया।

जब त्रिपुरारी ठठेरा वापस बाइक के पास पहुंचा तो डिक्की टूटी देख उनके होश उड़ गए। आसपास खोजबीन करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कबैया थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल और डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। बैंक और आस-पास के प्रतिष्ठानों के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उचक्के की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष अमित कुमार साहनी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।