Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsReview Meeting Held in Badhia for Development Proposals and Issues
समीक्षात्मक बैठक में पंचायतों से आए प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा

समीक्षात्मक बैठक में पंचायतों से आए प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा

संक्षेप:

बड़हिया में बीआरसी भवन में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख इंदु देवी की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के मुखिया और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। विकास कार्यों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।

Jan 09, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख इंदु देवी ने की। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं लगभग सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से लाए गए प्रस्तावों पर बारी-बारी से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं, योजनाओं एवं समाधान की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान बिजली, नल-जल, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृषि एवं बिजली विभाग से संबंधित लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायत स्तर पर समयपूर्व एवं सुव्यवस्थित मार्ग निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। शिक्षा व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताते हुए बताया कि कई पंचायतों में मात्र दो से तीन कमरों में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने को मजबूर हैं। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को लेकर यह मुद्दा उठाया गया कि प्रखंड अंतर्गत अधिकांश उप-स्वास्थ्य केंद्र दोपहर दो बजे के बाद बंद हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। इस पर स्वास्थ्य सेवाओं की अवधि बढ़ाने की मांग की गई। बैठक के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने बताया कि इस समीक्षात्मक बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लाए गए प्रस्तावों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना तथा आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराना है, ताकि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें। बैठक में सीओ राकेश आनंद उप प्रमुख नंदनी देवी, मुखिया गुलशन कुमार, विपिन सिंह, मेघु कुमार, राजेश कुमार, छोटी कुमारी, प्रियंका देवी, प्रतिमा देवी सहित पंचायत समिति सदस्य मधु देवी, दिलीप कुमार, संटू कुमार, कैलाश यादव, मुन्नी देवी, रिंकू देवी, बुलबुल देवी, पिंकी रानी तथा सभी विभागों के पदाधिकारी लेखापाल दिवाकर कुमार, कुणाल कुमार आदि मौजूद थे।