Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsRevenue Campaign Launched to Resolve Land Issues in Ramseer School
राजस्व महाअभियान के तहत रामसीर में लगा शिविर

राजस्व महाअभियान के तहत रामसीर में लगा शिविर

संक्षेप:

राजस्व महाअभियान के तहत लाखोचक पंचायत के मिडिल स्कूल रामसीर में भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। इसमें जमाबंदी में सुधार, ऑनलाइन जमाबंदी और बंटवारे जैसे मामलों के आवेदन जमा किए...

Sep 11, 2025 05:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

चानन, निज संवाददाता। राजस्व महाअभियान के तहत लाखोचक पंचायत के मिडिल स्कूल रामसीर में भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर शिविर लगाया गया। शिविर में जमाबंदी में सुधार, ऑनलाइन जमाबंदी, उत्ताधिकारी और बंटवारे जैसे मामलों के आवदेन जमा किए गए। यह अभियान राज्य सरकार द्वारा राजस्व अभिलेखों में व्याप्त त्रृटियों को ठीक करने और भूमि संबंधी विवादों को निपटाने के उदेश्य से चलाया जा रहा है। सीओ रवि प्रसाद पासवान ने कहा कि ग्रामीणों व किसानों की सहायता के लिए प्रत्येक पंचायत में चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उदेश्य वर्षों पुरानी त्रुटियों को सुधारना, अभिलेखों को स्पष्ट करना और भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें