ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायप्रसिद्ध उत्पादों की वृद्धि को करना होगा प्रोत्साहित

प्रसिद्ध उत्पादों की वृद्धि को करना होगा प्रोत्साहित

भाजपा के लखीसराय प्रधान कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा “आत्मनिर्भर बिहार” के सन्दर्भ में भाजपा कार्यालय पटना से प्रसारित कार्यक्रम को स्थानीय नेताओं व...

प्रसिद्ध उत्पादों की वृद्धि को करना होगा प्रोत्साहित
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSat, 12 Sep 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के लखीसराय प्रधान कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा “आत्मनिर्भर बिहार” के सन्दर्भ में भाजपा कार्यालय पटना से प्रसारित कार्यक्रम को स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना। श्रम संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्षों की भी भागीदारी इस कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम के बाद विधानसभा प्रधान कार्यालय में लखीसराय जिला भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मोर्चा के जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित जिला के सभी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष भरत महतो ने की। बैठक में मुख्य अतिथि श्रम संसाधन मंत्री, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं भाजपा लखीसराय जिलाध्यक्ष प्रो देवानंद साहू उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर के प्रसिद्ध उत्पादों की प्रचार एवं वृद्धि के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। किसानों के लिए अलग से बिजली आपूर्ति हेतु फीडर लगाने की व्यवस्था हो रही है, कृषि के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसान उठा सके इसके किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सक्रिय रहें। बैठक के अंतिम कड़ी में जिला भाजपा ईकाई की बैठक आयोजित की गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें