ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायभागवत कथा सप्ताह पर निकाली गई शोभायात्रा

भागवत कथा सप्ताह पर निकाली गई शोभायात्रा

बड़हिया।एक संवाददाता प्रखंड के जैतपुर स्थित ठाकुर लक्ष्मी नारायण ठाकुरवाड़ी में शनिवार से भागवत...

भागवत कथा सप्ताह पर निकाली गई शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSun, 26 Sep 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़हिया।एक संवाददाता

प्रखंड के जैतपुर स्थित ठाकुर लक्ष्मी नारायण ठाकुरवाड़ी में शनिवार से भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कथावाचक सह आचार्य राघवेंद्राचार्य के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा निकाला गया। जैतपुर स्थित गंगा घाट से 151 कन्याओं द्वारा पवित्र गंगाजल से भरे कलश के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। ढोल गाजे बाजे के साथ जैतपुर गांव में निकले शोभा यात्रा के दौरान लोग भक्ति भाव मे झूमते नजर आए। कार्यक्रम के साथ ही भागवत कथा सप्ताह का आयोजन ठाकुरवाड़ी परिसर में किया गया। 26 सितंबर से 02 अक्टूबर तक के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सपत्निक यजमान के रूप में अजय कुमार और विभा देवी की सहभागिता रही। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक राघवेंद्राचार्य ने कथा के पहले दिन भागवत कथा की महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा भागवत पुराण हिंदुओ के 18 पुराणों में से एक है। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है। जिसमें श्रीकृष्ण को देवों के देव के रूप में चित्रित किया गया है। भागवत कथा मोक्षदायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई। वर्तमान कलियुग में भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलता है। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अशोक कुमार सिंह, राजाराम सिंह, कारू सिंह, रामाशीष सिंह, सूजन सिंह, बड़े सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि की महती भूमिका रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें