मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की तैयारियां तेज

Mar 15, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

- कजरा पावर प्लांट परिसर का डीएम ने किया निरीक्षणL&T Name- Name:- Vinay Shankar Pandey- Admin Manager Name:- Anirban Ganguly- DGM project.L&T Name- Na

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की तैयारियां तेज

कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के कजरा पावर सोलर प्लांट में में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देशन में प्रखंड सूर्यगढ़ा अंतर्गत कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 19 मार्च को कजरा आ सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और प्रत्येक व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। इस दौरान एल एंड टी कंपनी के एडमिन मैनेजर विनय शंकर पाण्डेय एवं डीजीएम प्रोजेक्ट अनिर्बन गांगुली भी मौजूद रहे।------विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश: समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा जिले के विकास कार्यों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएं, जिनमें आम लोगों को योजनाओं की जानकारी सरल और आकर्षक तरीके से दी जा सके। इसके लिए प्रदर्शनी सामग्री, सूचना पट्ट और योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की तैयारी को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।-------सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर:जिला पदाधिकारी ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की। निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता पम्मी रानी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कुणाल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक नीरज कुमार, एनईपी निदेशक नीरज आनंद तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।