सीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर कजरा पावर प्लांट परिसर का डीएम ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

- कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों की ली विस्तृत जानकारीसीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर कजरा पावर प्लांट परिसर का डीएम

सीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर कजरा पावर प्लांट परिसर का डीएम ने किया निरीक्षण

लखीसराय, कजरा, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशन में सूर्यगढ़ा के कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम ने विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक व प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की समुचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल, प्रदर्शनी सामग्री तथा योजनाओं से संबंधित सूचना पट्टों की तैयारी की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस व मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की लगातार निगरानी की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर समीक्षा बैठक कर प्रगति का आकलन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल कुणाल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, निदेशक एनईपी नीरज आनन्द सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।