190 लीटर देसी शराब व बाइक बरामद
Mar 03, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
सूर्यगढ़ा में स्थानीय पुलिस ने रविवार रात एक छापेमारी के दौरान 190 लीटर देसी शराब और एक बाइक बरामद की। एएसआई मणिकांत यादव की अगुवाई में चलाए गए विशेष अभियान में कारोबारी भागने में सफल रहा। पुलिस ने होली के मद्देनजर शराब पीने और बेचने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही।

सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर रात में छापेमारी कर 190 लीटर देसी शराब और एक बाइक बरामद की। पुलिस ने होली को देखते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। एएसआई मणिकांत यादव ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी की। इधर पुलिस के आने की भनक लग जाने के कारण कारोबारी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि होली में हुड़दंग व शराब पीने व बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बिहार में शराब बंदी कानून लागू है जिसका पालन कराया जा रहा है और कार्रवाई भी हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


