110 लीटर देशी शराब बरामद
Mar 01, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
सूर्यगढ़ा के माणिकपुर गांव में पुलिस ने 110 लीटर देसी शराब बरामद की। कारोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की। इससे पहले, सूर्यगढ़ा पुलिस ने मानूचक गांव में 17 लीटर शराब बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार किया था।

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। माणिकपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को माणिकपुर गांव के पीपल मोड़ से 110 लीटर देसी शराब बरामद किया। कारोबारी भागने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बलों के साथ छापेमारी की थी। वहीं गत शुक्रवार को सूर्यगढ़ा पुलिस ने मानूचक गांव से छापेमारी में सत्रह लीटर देशी शराब बरामद किया था तथा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


