अवैध बालू ढुलाई को लेकर पुलिस सक्रिय, धंधेबाजों में मचा हड़कंप

Feb 18, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

- चिह्नित घाटों पर पुलिस रख रही नजर, सीमा क्षेत्र में हो रही चोरी से चानन पुलिस को करनी पड़ती मशक्कत

अवैध बालू ढुलाई को लेकर पुलिस सक्रिय, धंधेबाजों में मचा हड़कंप

चानन, निज संवाददाता। अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अर्लट मोड में काम कर रहा है। चानन पुलिस द्वारा किऊल नदी से अवैध बालू ढुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार सक्रिय है। पुलिस अवैध बालू खनन और ढुलाई वाले संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई का मुख्य उदेश्य पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकना और सरकारी राजस्व की चोरी पर लगाम लगाना है। चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर, कुंदर, मलिया, रामपुर सहित आधा दर्जन से ज्यादा घाटों में चोरी करने वाले रास्ते को चुनाव पूर्व अवरूद्ध किया गया, जो अब तक कायम है।

रास्ता अवरूद्ध रहना यह दर्शाता है कि पुलिस अवैध खनन रोकने के लिए पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। ------- अवैध खनन रूकने से बालू के धंधेबाजों में मचा है हड़कंप: चानन पुलिस द्वारा अवैध बालू पर नकेल कसने को लेकर इलाके में रोजना छापेमारी की जा रही है। छापेमारी की वजह से अवैध बालू कारोबारी में हड़कंप मच गया है। हलांकि चानन पुलिस को बॉर्डर एरिया जमुई में बालू खनन रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, जिस वजह से भी पुलिस को किरकिरी झेलनी पड़ती है। सकून देने वाली बात यह है कि कई घाट चालू रहने से अब चलान पर बालू मिलने लगा है। बावजूद पुलिस अब भी अवैध बालू खनन पर पैनी नजर बनाएं हुए है। ------- पदाधिकारी की नजर में: चानन थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने कहा कि चानन इलाके में अवैध बालू ढुलाई को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सक्रिय मोड में काम किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इन गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अवैध बालू खनन रोकने के लिए दिन -रात पुलिस छापेमारी करती है। इसमें किसी प्रकार की कोई नरमी नहीं बरती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।