Lakhisarai News: टाउन थाना क्षेत्र में तथाकथित देह व्यापार के धंधे में शामिल सरगना सहित चार महिला भेजी गई जेल
Lakhisarai News: - खबर प्रकाशित होने के बाद मौके से फरार चौथी व मुख्य सरगना को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया

Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में तथाकथित देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद सरगना सहित चार महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने सोमवार को उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसे स्थानीय लोग पूरे नेटवर्क की मुख्य सरगना बता रहे थे। इस महिला को पुलिस ने सोमवार को हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने और घटना के तीसरे दिन बालगुदर गांव स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस कार्यवाही
घटना के दिन कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से पुलिस के सामने से फरार हो गई थी। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी था पुलिस ने इससे पहले मौके से तीन महिला को हिरासत में लिया था। सभी से लगातार दो दिनों तक पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और कथित अवैध गतिविधि की पुष्टि करने में लगी रही। जांच के क्रम में स्थानीय लोगों ने भी सामूहिक रूप से लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया। मुहल्ले में लंबे समय से चल रही गतिविधि की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराया।
मुख्य सरगना का पूर्व इतिहास
ज्ञात हो मुख्य सरगना लगभग तीन वर्ष पूर्व भी जबरन देह व्यापार कराने के एक मामले में जेल जा चुकी है। उस मामले में कथित प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने तीन मंजिला भवन की छत से छलांग लगाकर जान दे दी थी। मामले में महिला घटनास्थल से ही तत्कालीन थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने गिरफ्तार किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किराये के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधि हो रही थीं, जिससे आसपास के परिवार को काफी परेशानी हो रही थी। कथित अवैध देह व्यापार मामले में हुई इस कार्रवाई के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत का सांस लिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


